ताज़ा ख़बरें

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश नेशनल फेडरेशन कप प्रतियोगिता में नीरज पटेल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

खास खबर

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश नेशनल फेडरेशन कप प्रतियोगिता में नीरज पटेल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

कुश्ती के क्षेत्र में खंडवा जिला प्रदेश का हब बन चुका है। उसके पहलवान अपनी कला के माध्यम से प्रदेश देश और इंटरनेशनल पर दिखा रहे हैं अपना हुनर।

खंडवा। खंडवा जिले में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यदि इन प्रतिभाओं को अच्छा मंच और प्रशिक्षण मिल जाता है तो यह अपने हुनर के माध्यम से खंडवा का नाम प्रदेश देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते है। हम बात कर रहे हैं छोटे से गांव बोरगांव खुर्द मैं रहने वाले 18 वर्षीय नीरज विट्ठल पटेल की जिन्होंने अभी हाल में सीनियर नेशनल फेडरेशन कप प्रतियोगिता जो गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई उसमें 55 किलोग्राम वर्ग में शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर गांव जिला एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कुश्ती के क्षेत्र में जो पौधे का रोपण मध्य प्रदेश केसरी रह चुके पूर्व विधायक स्वर्गीय हुकुमचंद जी यादव एवं कुश्ती के क्षेत्र में कुश्ती कला को लगातार बढ़ावा देने वाले स्वर्गीय रघुनाथ पांजरे ने किया था, वह आज वटवृक्ष के रूप में जिले में सैकड़ो की संख्या में बालक बालिकाएं कुश्ती के क्षेत्र में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन उनके मार्गदर्शन में कर रही है। कुश्ती के क्षेत्र में हमारा जिला पूरे देश में कुश्ती का हब बन चुका है, यहां के पहलवान लगातार कुश्ती के क्षेत्र में इंटरनेशनल नेशनल और स्टेट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन कर रहे हैं, कम उम्र के नीरज पटेल पहलवान ने नेशनल में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपनी जगह इंटरनेशनल के लिए बनाई। नीरज पटेल द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में 2 गोल्ड सिल्वर ब्रांज आठ मैडल प्राप्त कर लिए हैं, वहीं खेलो एमपी एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड सहित 13 मेडल प्राप्त किए हैं। छोटे से किसान पुत्र नीरज पटेल ने नेशनल जूनियर 55 किलोग्राम ग्रीगो प्रतियोगिता में भी मेडल प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के तत्वाधान में मेडल के साथ ही नीरज को चांदी के भगवान श्री राम दरबार का स्मृति चिन्ह एवं 5 किलो घी के साथ ट्रैक सूट भी प्राप्त हुआ था। हर्ष का विषय है जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बोरगांव खुर्द में व्यायाम शाला का निर्माण किया गया हें जहां 100 से अधिक बालक बालिका पहलवान जगदीश पटेल, राजेंद्र पांजरे, मंगल यादव कुश्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं,वही आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं जिसके माध्यम से कुश्ती खिलाड़ी खंडवा का नाम प्रदेश देश विदेश में रोशन कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने जिला कलेक्टर जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि कुश्ती के क्षेत्र में खंडवा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें और सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता में सहयोग प्रदान करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!