
रचित सचिन जैन ने जेईई मैंस एक्जाम मैं 99.74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन किया।
खंडवा। तीन दादाओ की नगरी खंडवा में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को अच्छा प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान हो जाता है तो ये प्रतिभाएं खंडवा का नाम रोशन करती हैं। संगीत खेल के साथ ही अच्छी पढ़ाई में भी खंडवा के युवा अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त कर रहें हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन के भतीजे सचिन पूजा जैन के पुत्र रचित जैन हनु ने जेईई मेंस एग्जाम में 99.76% अंक प्राप्त कर जैन समाज के साथ खंडवा का नाम रोशन करते हुए पढ़ाई के क्षेत्र में एक अच्छी सफलता अर्जित की, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रचित सचिन जैन की पढ़ाई के क्षेत्र की इस उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, नारायण बाहेती, कमल नागपाल, प्रेमांशु जैन ने बधाई एवं शुभकामना दी।






