
रंग पंचमी पर सामाजिक समरसता के भाव को लेकर निकलेगी श्री दादाजी फाग यात्रा।
तोप और टैंकरों के माध्यम से रंग, गुलाल, फूलो की होगी वर्षा, एवं पानी की बौछार।
राधा कृष्ण की झांकी, आदिवासी नृत्य की टोली, भजन मंडली होगी फाग यात्रा
मे शामिल।
खंडवा। फाग यात्रा उत्सव को लेकर विगत दिनों समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मति से सामाजिक समरसता सामाजिक सद्भाव का त्यौहार रंग पंचमी पर फाग यात्रा निकालने की सहमति प्रदान की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बैठक में भाग यात्रा के लिए एक समिति का गठन भी किया गया जिसे श्री दादाजी फाग यात्रा उत्सव समिति का नाम दिया गया। इस समिति में सर्वसम्मति से अखिलेश गुप्ता इंजीनियर को समिति का अध्यक्ष चुना गया एवं समिति के सचिव के रूप में मदन भाऊ ठाकरे तुम कोषाध्यक्ष ईश्वर भाई डिंडोरै को बनाया गया। मंगलवार को भाग यात्रा की तैयारी को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि श्री दादाजी फाग यात्रा,श्री दादाजी उत्सव समिति हिंदू उत्सव समिति एवं सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित होगी। पिछले वर्ष अनुसार ही इस वर्ष भी रंग पंचमी के पावन अवसर पर फाग यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी, आदिवासी नृत्य की टोली, भजन मंडली, डीजे साउंड और ढोल बाजे के साथ तोप से रंग गुलाल एवं फूलों की वर्षा होगी। पानी के टैंकरों से फौआरे नोजल द्वारा पानी की बौछार से फाग यात्रा 10:00 बजे नगर निगम से प्रारंभ होकर टाउन हॉल, घंटाघर, मुंबई बाजार, केवल राम पेट्रोल पंप चौराहा, दूधवाली गली से पार्वती बाई धर्मशाला पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पत्रकार वार्ता को अखिलेश गुप्ता के साथ ही सचिव मदन भाऊ ठाकरे, सामाजिक सद्भाव के जिला संयोजक सामाजिक सद्भाव के जिला संयोजक गिरीश बजाज, मोहन काशिव,रामचंद्र मौर्य, जीवन डिंडोरै ने भी फाग यात्रा को लेकर अपनी बात रखी, और कहां की ऐसे सभी त्योहार सामाजिक समरसता के भावो को लेकर हम भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाए ताकि युवाओं को भी त्योहारों और धर्म संस्कृति का ज्ञान हो। वार्ता का संचालन बिंटी राजपाल ने किया।












