ताज़ा ख़बरें

सर्वधर्म सद्भाव के साथ मनाया गया शिव जयंती महोत्सव, गूँजा शांति और सद्भावना का संदेश।

खास खबर

सर्वधर्म सद्भाव के साथ मनाया गया शिव जयंती महोत्सव, गूँजा शांति और सद्भावना का संदेश।

खंडवा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ‘भाग्योदय भवन’ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ‘शिव जयंती महोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः 8:30 बजे आयोजित इस भव्य समारोह में शहर के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध जनों ने शिरकत कर साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की जिसमे ओंकारेश्वर के महंत वासुदेवाचार्य जी, जसवीर सिंह जी राणा, देवेन्द्र शास्त्रीजी, फादर रोबिसन, सिबल, यूसुफ राजा (राजा पेंट्स) आदि ने शिरकत की, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव ध्वजारोहण रहा, जिसे सर्वधर्म के गुरुओं द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न किया गया। इसके पश्चात, आश्रम मे सजायी गई ‘दिव्य ज्योतिर्लिंग’ की भव्य और अलौकिक झांकी का उद्घाटन किया गया। इस झांकी के माध्यम से परमात्मा शिव के निराकार स्वरूप और उनके दिव्य अवतरण के संदेश को दर्शाया गया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
संस्था की खंडवा प्रभारी बीके शक्ति दीदी ने इस अवसर पर परमात्मा शिव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव जयंती वास्तव में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का पर्व है। उन्होंने सभी को आंतरिक शांति और पवित्रता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट उपस्थिति समारोह में आश्रम की समस्त ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ-साथ अन्य सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थाओं के अनुयाइयों ने भी सक्रिय सहभागिता की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया गया। सभी ने एक-दूसरे को शिव जयंती की मंगलमय शुभकामनाएँ दीं और विश्व शांति का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!