जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 64 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में 27 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 17 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 16.02.26 को 01 स्थायी वारंट, 15 गिरफ़्तारी वारंट, 44 जमानती वारंट एवं 78 समन्स जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 16.02.26 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के आरोपी राजेश पिता शिव प्रसाद उम्र 48 साल निवासी ग्राम जूना पानी द्वारा अपने अंडे के ठेले पर अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा जिसके कब्जे से खाली शराब की बोतले, 100/- रु नगदी जप्त किए एवं आरोपी मनोज पिता बद्रीप्रसाद राठौर जाति तेली उम्र 40 साल निवासी नहाल्दा के द्वारा अपने ढाबे पर अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा आरोपी के कब्जे से खाली शराब की बोतले एवं उक्त व्यवसाय से अर्जित 200/- रु नगदी जप्त किए उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 36(a) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना छैगाँव नवीन पिता भैय्यालाल ढाकसे उम्र 26 साल निवासी छैगाँव देवी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 720/- रु जप्त की गई। थाना मूँदी के आरोपी जगदीश पिता सखाराम जाति बारेला उम्र 26 साल निवासी रामपुर दैत के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 800/- रुपये जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 16.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 64 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 29200/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 27 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 15 प्रकरणों मे 21 अनावेदकों के विरुद्ध एवं धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 21 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।












