
➖खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री को भेजा पत्र।
➖ नई अमृत भारत का खंडवा स्टॉपेज दें।
➖ रेल बोर्ड के अधिकारियों से बात की।
➖ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर 23 फरवरी से शुरू की जा रही अलीद्वारपुर पनवेल अमृत भारत का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग की है। साथ ही सांसद पाटिल ने मंगलवार को रेल बोर्ड के अधिकारियों को फोन लगाकर इस ट्रेन के स्टॉपेज का परिपत्र जारी करवाने के लिए कहा है।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पत्र में लिखा कि
मेरे द्वारा पूर्व में भी पत्र क्र 41/knw/2026 दिनांक 9/1/2026 को प्रेषित किया गया था जिसमें अलीद्वारपर पनवेल अमृत भारत ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर भी कमर्शियल स्टॉपेज देने का अनुरोध किया गया था।
यह ट्रेन के 23 फरवरी को प्रारंभ की जाएगी इसके प्रारंभ होने के पूर्व इसका खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज का परिपत्र जारी किया जाए ताकि खंडवा संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाली अमृत भारत ट्रेन का लाभ खंडवा क्षेत्रवासियों को प्राप्त होगा।












