जयपुरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

आग से घर का सामान जला, कारणों का नहीं चला पता

जयपुर ग्रामीण

हनूतपुरा

खेजरोली कस्बे के निमडावाली ढाणी में रविवार को एक मकान में आग लग जाने से घरेलू सामान जल गया।

सूचना पर पुलिस ने जाकर आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि शंकरलाल पुत्र नारायण लाल जाट के घर में आग लगने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचे तो मकान का गेट बाहर से बंद था और अंदर आग लग रही थी । गेट को खोलकर देखा तो बिस्तर , टेलीविजन , मोबाइल में आग लगी हुई थी जिसको पास में चल रही ड्रिप पाइप के पानी से बुझाया गया। वहीं परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे घर पर सिर्फ एक युवक था जो मकान के कमरे में बैठा था जिससे पूछताछ की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!