ताज़ा ख़बरें

लायन्स भोजन सेवा केंद्र की सेवा से सम्पूर्ण जिला हो रहा लाभांवित, ,,अमृता यादव,,

खास खबर

लायन्स भोजन सेवा केंद्र की सेवा से सम्पूर्ण जिला हो रहा लाभांवित, ,,अमृता यादव,,

महापौर अमृता यादव व अमर यादव ने मरीजो परिजनों को परोसा भोजन।

शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए महापौर के प्रयासो से मिली सिवरेज प्रोजेक्ट की स्वीकृति, ,,सुनील जैन,,

खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा नगर पालिक निगम के जन हितेषी स्वच्छता व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमो में सहभागिता करता है साथ ही स्वास्थ्य, नेत्रदान, देहदान,मेडिकल उपकरण,स्वास्थ्य शिविरों व जागरूकता शिविरों से जन मानस को लाभान्वित कर रहा है। लायन्स क्लब खण्डवा के लायन्स भोजन सेवा केंद्र से सम्पूर्ण जिला लाभान्वित हो रहा है। इस सेवा ने प्रदेश में विशेष पहचान स्थापित की है।लायन्स क्लब खण्डवा के स्वच्छता के साथ भोजन सेवाकार्य की जितनी सराहना की जाये वह कम है।उपरोक्त उदगार शहर की प्रथम नागरिक महापौर अमृता यादव व अमर यादव ने लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजो,परिजनों व जरूरतमन्दों के नियमित भोजन हेतु संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में व्यक्त करते हुए कहाकि यहाँ आकर सेवा करने में आत्म सन्तुष्टि प्राप्त होती है।समाजसेवी सुनील जैन व लायन्स भोजन सेवा के को-चेयरमेन नारायण बाहेती ने बताया कि महापौर श्रीमती अमृता यादव व अमर यादव समय-समय पर लायन्स के सेवा कार्यो व भोजन सेवा केंद्र में आकर अपनी सेवाएं प्रदान करते है।सोमवार को भी श्रीमती अमृता यादव व अमर यादव मित्र मंडली के साथ लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में गांधी प्रसाद गदले,नारायण बाहेती, राजीव शर्मा,अखिलेश गुप्ता,सनत श्रीमाली,बी आर तिरोले के नेतृत्व में संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में आकर भोजन सेवा केंद्र का अवलोकन किया व अपने हाथों मरीजो, परिजनों व जरूरतमन्द लोगो को मिष्ठान युक्त भोजन परोसा । लायन्स भोजन सेवा केंद्र की और से नारायण बाहेती, राजीव शर्मा ,अखिलेश गुप्ता,राजीव मालवीय,समाजसेवी सुनील जैन के साथ ही पिंकी राठौड़ ने स्वागत किया।इस अवसर पर नारायण बाहेती ने कहाकि अपने व्यस्त समय मे विशेष दिवस को मरीजो परिजनों की सेवा में बिताने का कार्य उनकी सेवा भावना को प्रदर्शित करता है। समाजसेवी सुनील जैन ने कहा कि श्रीमती अमृता यादव ,अमर यादव व परिवारजन शहर विकास के कार्यो के साथ ही सेवा कार्यो में भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। शहर को सुंदर स्वच्छ और नंबर वन बनाने के लिए महापौर कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि महापौर अमृता यादव के प्रयासों से 252 करोड़ रुपए की सीवरेज प्रोजेक्ट प्लांट की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री श्री यादव द्वारा किया गया है, शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा, इस अवसर पर राजीव शर्मा ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!