अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के “लोगो” निर्माण की ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल हों
—
खण्डवा//नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत “मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी” द्वारा आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से https://mpmygov.in पोर्टल के माध्यम से कम्पनी के लोगो (Logo) निर्माण हेतु ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा कम्पनी की पहचान को मजबूत बनाना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर नागरिक अपनी रचनात्मक सोच और डिजाइन कौशल प्रदर्शित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को 25 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक नागरिक पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी प्रविष्टियाँ ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
2,506 Less than a minute












