ताज़ा ख़बरें

कमिश्नर डॉ.खाड़े ने ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक ली

खास खबर

कमिश्नर डॉ.खाड़े ने ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक ली

खण्डवा #संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉक्टर सुदाम खाड़े ने शनिवार शाम को ओंकारेश्वर पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक ली और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी और समिति के सदस्यगण भी मौजूद थे। कमिश्नर डॉक्टर खाड़े ने बैठक में निर्देश दिए कि ममलेश्वर मंदिर में लगी लोहे की बेरीकेडिंग को हटाकर उसके स्थान पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेनलेस स्टील की जिगजेग बेरीकैंडिंग और मिस्ट फैन लगवाए जाएं। उन्होंने मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए फाइबर कैनोपी लगवाने के लिए भी कहा, ताकि वर्षा ऋतु और धूप से बचाव हो सके। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वृहदकालेश्वर मंदिर की मूर्तियों को अन्य स्थान पर रखने हेतु टीन शेड निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए।
कमिश्नर डॉक्टर खाड़े ने ममलेश्वर मंदिर की इलेक्ट्रिक वायरिंग व्यवस्था को सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में एयर कंडीशनर लगवाने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। कमिश्नर डॉक्टर खाड़े ने ममलेश्वर मंदिर परिसर में खुली जगह में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक स्थाई शेड लगवाने के लिए भी कहा। उन्होंने ममलेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नार्मदीय धर्मशाला के बंद शौचालयों को खुलवाकर उनमें विद्युत,पानी और साफ सफाई की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में उद्घोषणा केंद्र और लड्डू प्रसाद काउंटर व्यवस्था शुरू करवाने और मंदिर परिसर में बड़ी एल ई डी स्क्रीन लगवाने के निर्देश भी दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!