चित्रकूट जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी रैपुरा को मारने पीटने व धमकी देने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है
वही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबास चंद्र का कहना है कि लगभग दस-बारह लोग उनके कार्यालय में आए और जबरन अंदर आकर गाली-गलौज करने लगे उनका विरोध करने पर नहीं माने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई इस मामले का वीडियो होने का भी दावा किया गया है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में लोढ़वारा निवासी विमल त्रिपाठी बनकट मोड़ निवासी शिवेंद्र सिंह व दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है बताया गया है कि सभी आरोपी एक प्रमुख संगठन से जुड़े हुए हैं।
2,516 Less than a minute











