Uncategorizedगढ़वाताज़ा ख़बरें

दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में सहिजना निवासी

पिता को गृह प्रवेश कार्यक्रम में ले जाने को लेकर पुत्रों में ही मारपीट की घटना घटित हो गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा:

गढ़वा : गढ़वा थाना अंतर्गत शहर के चिनियां रोड सहिजना में वृद्ध पिता को गृह प्रवेश कार्यक्रम में ले जाने को लेकर पुत्रों में ही मारपीट की घटना घटित हो गई।

इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में सहिजना निवासी रामध्यान पाल के पुत्र कुलदीप पाल व जीतेंद्र पाल शामिल हैं। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार रामध्यान पाल अपने बड़े पुत्र प्रभु पाल के साथ रहते हैं। जबकि मंगलवार को रामध्यान पाल के मझले पुत्र उपेंद्र पाल के नए घर का गृह प्रवेश हो रहा था। इसे लेकर उपेंद्र पाल ने पिता रामध्यान पाल को कार्यक्रम में ले जाना चाहा तो प्रभु पाल एवं उनकी पत्नी मीना देवी यह कहते हुए मना कर दिया कि सिर्फ पूजापाठ में दिखावे के लिए पिता को नहीं ले जाने देंगे। इसके पश्चात कुलदीप पाल, उनकी पत्नी उषा देवी एवं जीतेंद्र पाल ने वहां पहुंच कर पिता रामध्यान पाल को ले जाने लगे।

 

तब प्रभु पाल, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र नितेश पाल एवं मुकेश पाल ने मिलकर कुलदीप पाल एवं जीतेंद्र पाल की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दोनों के सिर एवं शरीर के विभिन्न हिस्से में गंभीर चोट लगी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!