
जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री सीएम से मिलकर बनाएं विकास योजना।
चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए सामुहीक प्रयास की आवश्यकता, प्रयास करेंगे तो मिलेगी सफलता।
खंडवा। खंडवा में बटालियन, खंडवा- मूंदी सड़क मार्ग एवं दादा माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की मांग लगातार की जा रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने प्रभारी मंत्री श्री लोधी को सुझाव दिया है, कि चारों महत्वपूर्ण मांगों को लेकर जिले के सांसद, चारों विधायक, महापौर मिलकर मुख्यमंत्री से एक साथ मिलें तो बात बन सकती है।
चौतरफा विकास के लिए खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन बड़वानी चार जिलों को मिलाकर संभाग का गठन किया जाए। मुख्यालय खंडवा हो। जिला स्तर पर सामाजिक संगठनों द्वारा यह मांग उठाई जा रही है।
जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं कोर समिति के सदस्यों की उपस्थिति में समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, एवं सह कार्यालय मंत्री भारत पटेल ने संस्कृति पर्यटन जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के खंडवा प्रवास पर सर्किट हाउस में खंडवा बुरहानपुर जिले की जनता की ओर से मंत्रीजी को मोती की माला पहनाकर पुष्पकुच्छ भेंट किया। ओर यह मांग रखी कि खंडवा से मुंदी सड़क मार्ग, सुरक्षा की दृष्टि से खंडवा में बटालियन, चार जिलों को मिलाकर संभाग की घोषणा और मुख्यालय खंडवा हो, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की स्थापना अति आवश्यक कार्य है। मुख्यमंत्री से समय लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को साथ ले जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चारों महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दिलाने में सहयोग प्रदान करें।
इसको लेकर प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री से समय लेकर हम सभी जनप्रतिनिधि इन विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर स्वीकृत करने का भरपूर प्रयास करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में बटालियन को लेकर बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री कुंवर विजय शाह ने पूरे विश्वास के साथ उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से खंडवा में बटालियन आवश्यक है और हम सभी जन प्रतिनिधि पूरी ताकत के साथ प्रयास करेंगे की बटालियन खंडवा में खुले इसके लिए जमीन भी मध्य प्रदेश पुलिस के नाम दर्ज है।













