ताज़ा ख़बरें

एमएलबी स्कूल खंडवा में मनाया गया ‘विश्व युवा कौशल दिवस’, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियां।

खास खबर

एमएलबी स्कूल खंडवा में मनाया गया ‘विश्व युवा कौशल दिवस’, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियां।

खंडवा। पीएम श्री शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंडवा में विश्व युवा कौशल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्यावसायिक ट्रेड ब्यूटी एंड वेलनेस एवं हेल्थ केयर की छात्राओं ने कौशल विकास पर आधारित आकर्षक चार्ट, मॉडल और प्रायोगिक प्रस्तुतियां प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वप्निल जैन ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय केवल डिग्री प्राप्त करने का नहीं, बल्कि कौशल अर्जित करने का है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ब्यूटी एंड वेलनेस तथा हेल्थ केयर जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राएं अपनी नियमित शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक हुनर भी सीख रही हैं, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकेंगी।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योत्सना सोनी ने छात्राओं को निरंतर कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षिका श्रीमती हीना शेख, श्रीमती मीनाक्षी पारे, व्यावसायिक नोडल श्रीमती कल्पना दुबे तथा वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुनीता आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने छात्राओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके नवाचार और रचनात्मक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।
“पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता का हुनर सीखकर खंडवा की बेटियां अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!