
*खंडवा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया स्कूल बस चेकिंग अभियान*
*खंडवा शहर की स्कूलों मे 34 बसों की ट्रैफिक नियमों के तहत जांच की गई।*
खंडवा 16 जुलाई 2026
पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 दिवसीय चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खंडवा यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर रही है।
इस क्रम मे आज दिनांक को सूबेदार धर्मेंद्र गौर एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के अंतर्गत शहर कि समस्त स्कूल कि कुल 34 बसों को चेक किया गया जिसमे 03 स्कूल बस के चालक द्वारा यातायात नियम का पालन नहीं करने पर कार्यवाही कि गई।
इस दौरान बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, गति नियंत्रण यंत्र, ड्राइवर के दस्तावेज एवं बस में लगे CCTV/जीपीएस की जांच की। चेकिंग के दौरान बस चालकों एवं स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, बस में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने तथा आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
साथ ही स्कूल बस चालक परिचालकों को विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया एवं नशे से दूर रहने कि अपील कि गई।













