ताज़ा ख़बरें

करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले दादाजी धाम मंदिर के लिए नक्काशी किया संगमरमर का प्रथम पिल्लर पहुंचा खंडवा।

खास खबर

करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले दादाजी धाम मंदिर के लिए नक्काशी किया संगमरमर का प्रथम पिल्लर पहुंचा खंडवा।

बुधवार के दिन मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर ने पहुंचकर पिल्लर का किया पूजन।

खंडवा। दादाजी का मंदिर बनेगा धूमधाम से दादाजी भक्तों की वर्षों पुरानी मांग दादाजी महाराज की इच्छा एवं आशीर्वाद से पूर्ण होने जा रही है लगभग 100 करोड रुपए की लागत से मंदिर निर्माण समिति के द्वारा भाव मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अषाड शुक्ल प्रथम तिथि गुप्त नवरात्र विक्रम संवत 2083 को श्री दादाजी धुनीवाले दरबार में श्री छोटे दादाजी की आज्ञा अनुसार बनने वाले 84 खम्बो के मारबल मन्दिर के लिए आए प्रथम मारबल शिला, (पिलर ) का पूजन मध्य प्रदेश के जनजातिय कल्याण केबिनेट मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे कलेक्टर ऋषव गुप्ता के द्वारा किया गया, पंडित अवधेश ओझा जी ने विधिवत मंत्रोचार के साथ पूजा संपन्न कराई, पूजन के बाद सभी ने मंदिर निर्माण कार्य की गति को भी देखा। सुनील जैन ने बताया कि तपन डोंगरे एवं समिति सदस्यों के साथ अधिवक्ता राकेश थापक ने भी शिला पूजन किया, शिला पूजन के बाद सांसद महोदय ने अपने हाथो से सबको मिठाई खिलाते हुए शिलाओ का अवलोकन किया और इन्हे शीघ्र ही मन्दिर प्रांगण मे असेंबल करने के लिए उपस्थित ठेकेदार और समिति के सदस्यों को निर्देश दिए, कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा भी शीघ्र असेंबल करने के लिए निर्देश दिए, इस अवसर पर ट्रस्टी शांतनु दीक्षित, पटेल सेवा समिति के मदन भाऊ और सागर आरतानी, इंजी सतीश कोटवाले, ठेकेदार नितिन मिश्रा,राहुल बिसेन, सुनील जैन, ए डी एम सृष्टि गोडा देशमुख एस डी एम श्री सिंघई के साथ दादाजी भक्त मौजूद थे। इसके बाद सभी ने मन्दिर निर्माण स्थल पर जाकर निर्माण की प्रगति को भी देखा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!