
कलेक्टर श्री गुप्ता ने श्री दादाजी मंदिर निर्माण समिति कार्यालय का जायजा लिया
—
खण्डवा//
श्री दादाजी मंदिर में वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में स्थित “अमूल्य दर्शन” भवन के पास ही मंदिर निर्माण समिति का कार्यालय बनाया गया है। इस कार्यालय के माध्यम से मंदिर निर्माण कार्य की देखरेख, निर्माण समिति के लिए आसान होगी। शुक्रवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण समिति के सदस्य श्री सतीश कोटवाले, शांतनु दीक्षित, धर्मेंद्र बजाज और इंजीनियर राजेंद्र तिवारी मौजूद थे ।









