10 प्रकरणो में अनियमितता पाए जाने पर सरपंच, रोजगार सहायक व सचिव से कुल 51.39 लाख रु. वसूली के आदेश पारित
—
खण्डवा//जिला पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा ने 10 प्रकरणो में पायी गयी अनियमितताओ के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं अन्य के विरूद्ध मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा – 89 अन्तर्गत राशि रू. 51.39 लाख के वसूली आदेश पारित किये हैं। इनमें ग्राम पंचायत नहाल्दा के तत्कालीन सरपंच श्री दुर्गादास मीणा एवं तत्कालीन सचिव श्री दिनेश पाटीदार पर राशि रू. 2283008/-, ग्राम पंचायत नहाल्दा के वर्तमान सरपंच श्रीमति राखी पति अजय ठाकुर एवं सचिव श्री नरेन्द्र चौहान पर राशि 133700/-, ग्राम पंचायत मोरदड ज.पं. पंधाना के तत्कालीन सरपंच श्री राधेश्याम पंवार, तत्कालीन सचिव श्री संजय केशोरे एवं तत्कालीन सचिव श्री शैलेन्द्र पाटीदार पर राशि रू. 1098000/-, पन्धाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलरामपुर की तत्कालीन सरपंच श्रीमति रानीबाई, तत्कालीन सचिव श्री कालूराम वर्मा, तत्कालीन सचिव श्री सुनिल सोनरीस, ग्राम रोजगार सहायक श्री सचिन पटेल पर राशि रू. 523611/-, छैगांवमाखन ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीलेखेडी की तत्कालीन सरपंच श्रीमति दुर्गाबाई एवं तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक श्री सोनूसिंह मण्डलोई पर राशि रू. 283246/-, ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच श्री कृष्णा बिर्ला एवं सचिव श्री उमेरसिंह मण्डलोई पर राशि रू. 155600/-, ग्राम पंचायत सालई ज.पं. छैगांवमाखन के तत्कालीन सरपंच श्री नरेन्द्र सिंह कटालिया एवं तत्कालीन सचिव श्री नरेन्द्र मोहे पर राशि रु. 50000/-, ग्राम पंचायत अत्तर के तत्कालीन सरपंच श्री चेतराम बाबूलाल पर राशि रू. 43015/-, खालवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत काला आमकला की तत्कालीन सरपंच श्रीमति मांगईबाई, उपयंत्री श्री सुनिल सिंह एवं सचिव श्री सुंदरलाल सिलाले पर राशि रू. 135608/-, ग्राम पंचायत मीरपुर की तत्कालीन सरपंच श्रीमति रजनीबाई एवं तत्का. ग्राम रोजगार सहायक श्री फिरोज खान पर राशि रू. 385000/- एवं ग्राम पंचायत तोरनिया ज.पं. हरसूद के तत्का. सचिव श्री मानसिंह यादव एवं तत्का. उपयंत्री श्री सुखलाल जाधव पर राशि रू. 49167/-के वसूली आदेश पारित किये गये हैं।











