ताज़ा ख़बरें

शहर कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस बुधवार को मनाएगी फाग उत्सव

खास खबर

शहर कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस बुधवार को मनाएगी फाग उत्सव

गांधी भवन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिलाओं का किया जाएगा सम्मान

खण्डवा/
शहर कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में होली के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव (होली मिलन समारोह) का आयोजन दिनांक 11 मार्च बुधवार को शाम 4 बजे से गांधी भवन में किया जाएगा। इस आयोजन में फूलों की होली और फाग गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं में सामाजिक समरसता और उत्साह का संचार किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष( शहर)प्रतिभा रघुवंशी एवं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनीता सकरगाये ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज सेवा में अग्रणी भूमिका को देखते हुए उनका सम्मान भी किया जाएगा।डॉ शुभांगी मिश्रा,भाविनी बेन पटेल,स्नेहा जतिन पटेल,अधिवक्ता गिरिजा पवार,शेख मेम,शीला जोशी एवं लायंस क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय का सम्मान किया जाएगा।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि फाग उत्सव एवं सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और संस्कृति को बढ़ावा देना है।यह आयोजन भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए किया जा रहा है।यह आयोजन रंग और उल्लास के साथ आपसी भाईचारे का भी संदेश देगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!