ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 25 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 10 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 09.03.2026 को कुल 06 गिरफ़्तारी वारंट, 33 जमानती वारंट एवं 59 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 09.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी विजेश पिता सेजराम जाति कीर उम्र 44 साल निवासी ग्राम सेंधवाल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

दिनांक 09.03.2026 को थाना पदमनगर के आरोपी अंकित पिता राधेश्याम राठौर जाति तेली उम्र 23 साल निवासी संजय नगर खंडवा द्वारा रूपये पैसे का लेने देन कर सट्टा अंक लिखी पर्चीया पाया गया जिसके कब्जे से 3 सट्टा अंक लिखी पर्चीया, एक लीड पेन व नगदी 1050/- रूपये जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

दिनांक 09.03.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 45 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 21400/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 09.03.2026 को 25 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 14 प्रकरणों मे 21 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 15 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!