
महाविद्यालय, खंडवा द्वारा दो दिवसीय NSS शिविर आयोजित।
शिविर में स्वच्छता अभियान जन जागरूकता रैली निकाली गई।
खंडवा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई पूनम चंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय खंडवा द्वारा ग्राम नहाल्दा में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैली तथा ग्राम भ्रमण किया गया और ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। द्वितीय दिवस में स्वास्थ्य जागरूकता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्राम नहाल्दा की सरपंच राखी अजय ठाकुर, सचिव कृष्णदेव पटेल एवं सहसचिव विजय पटेल की विशेष उपस्थिति रही। सुनील जैन ने बताया कि महाविद्यालय के प्रबंधक सतीश पटेल एवं प्राचार्य डॉ. दीपेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सौरभ सिंह बिसेन द्वारा किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. पवन पाटीदार, प्रो. विकास मोहे, प्रो. भूपेन्द्र यादव एवं प्रो. महावीर जैन की विशेष उपस्थिति रही। शिविर में लगभग 50–60 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।








