ताज़ा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन।

खास खबर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन।

मध्य प्रदेश लेखक संघ द्वारा मातृ शक्ति को किया गया सम्मानित।

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई खंडवा द्वारा नीलम बजाज के निवास स्थान पर डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे की अध्यक्षता में एवं मनीषा पाटिल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण समाजसेवी शर्मिष्ठा तोमर एवं कथक में पारंगत नंदिनी सावनेर रही। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया पश्चात सरस्वती वंदना सोनम चौरे द्वारा की गई । अतिथियों का संस्था प्रमुखों द्वारा शॉल, प्रमाण पत्र एवं मोतीयों की माला से सम्मान किया गया । सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विचार गोष्ठी में डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे, गोविंद शर्मा एवं पार्षद काजल ललवानी द्वारा महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये ।पश्चात काव्य गोष्ठी में सर्वश्री मनीषा पाटिल ने कहा की इतनी भी चुप्पी अच्छी नहीं, कभी तो अपना हक मांग लिया करो, कवित्री राजमाला आर्य ने कहा ज्यादा नहीं मुझे थोड़ा ही चाहिए थोड़ा ही दो पर अपना चाहिए, सुनील चौरे उपमन्यु ने कहा कि तुम ही दुर्गा हो, तुम्हें सरस्वती हो, तुम ही लक्ष्मी हो इस पर सब लोगों ने बहुत दाद दी अनवरत चली काव्य गोष्ठी में मंगला चौरे, मीरा व्यास, अनुराधा साँड़ले, राजमाला आर्य, माधुरी श्रीवास्तव, कविता विश्वकर्मा, देवेंद्र जैन, दीपक चाकरे, हेमंत उपाध्याय, राधेश्याम शाक्य, तारकेश्वर चौरे, ओम चौरे, सरिता सक्सेना, श्वेता हरि सखी, रंजना जोशी, वर्षा उपाध्याय, ज्योति पवार, नीलम बजाज, मनोज जोशी, महेश मूलचंदानी, शैलेश पालीवाल, नानक बजाज, सुनील जैन, दीपिका कोटवानी आदि उपस्थित रहे । अंत मे नन्दिनी सावनेर द्वारा बंगला भाषा पर आधारित एक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने सराहा । कार्यक्रम का सफल संचालन मंगला चौरे द्वारा किया गया एवं आभार सचिव देवेंद्र जैन ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!