ताज़ा ख़बरें

लोकसभा में गूंजी खंडवा बुरहानपुर के पूर्व सैनिकों की आवाज।

खास खबर

लोकसभा में गूंजी खंडवा बुरहानपुर के पूर्व सैनिकों की आवाज।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने उठाया स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा, स्थायी ईसीएचएस पॉली क्लिनिक खोलने की मांग।

खंडवा। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र की विकास के साथ क्षेत्र की जनता की सुख सुविधा एवं उनके दुख दर्द को समझते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करना। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा एक और जहां संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर बड़े विकास कार्य क्षेत्र में ले जा रहे होंगे क्षेत्र की जनता की समस्याओं का भी हुए निराकरण करते हैं समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने संसद में बुरहानपुर और खंडवा जिले के पूर्व सैनिकों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लोकसभा में लोकसभा नियम 377 के अंतर्गत यह विषय रखते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

*180 किलोमीटर दूर है निकटतम ईसीएचएस पॉली क्लिनिक*

सांसद पाटील ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत उपचार प्राप्त करने के लिए पूर्व सैनिकों को पहले नजदीकी ईसीएचएस पॉली क्लिनिक से संदर्भ पत्र लेना अनिवार्य होता है।बुरहानपुर जिले के लिए निकटतम पॉली क्लिनिक महू और इंदौर में स्थित हैं, जो लगभग 180 किलोमीटर दूर हैं। इतनी लंबी दूरी तय करने में पूर्व सैनिकों को काफी समय लग जाता है।
*बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को उठानी पड़ रही कठिनाइयाँ*
सांसद श्री पाटिल ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे पूर्व सैनिक हैं जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है। हाल ही में एक 82 वर्षीय पूर्व सैनिक को भी उपचार के लिए लगभग 180 किलोमीटर दूर जाकर संदर्भ पत्र लेना पड़ा।लंबी दूरी और यातायात जाम के कारण बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

*संदर्भ नियम में छूट और ऑनलाइन व्यवस्था की मांग*

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दिल्ली में चल रही लोकसभा की कार्यवाही के अंतर्गत मंगलवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने लोकसभा में केंद्र सरकार से मांग की कि पूर्व सैनिकों की बढ़ती आयु और पॉली क्लिनिक की दूरी को ध्यान में रखते हुए बुरहानपुर और खंडवा जिले के पूर्व सैनिकों को संदर्भ पत्र लेने की अनिवार्यता से राहत दी जाए। साथ ही उन्हें ऑनलाइन संदर्भ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए, जिसका उपयोग कोविड काल में सफलतापूर्वक किया गया था।उन्होंने यह भी मांग की कि खंडवा या बुरहानपुर में एक स्थायी ईसीएचएस पॉली क्लिनिक स्थापित किया जाए अथवा क्षेत्र में चलित (मोबाइल) ईसीएचएस पॉली क्लिनिक प्रारंभ किया जाए, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को नजदीक ही उपचार की सुविधा मिल सके।
सांसद ने कहा की बुरहानपुर और खंडवा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की संख्या काफी अधिक है। बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को उपचार के लिए 180 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, जो उनके लिए अत्यंत कठिन है। सरकार को इस समस्या का शीघ्र समाधान करते हुए क्षेत्र में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक स्थापित करना चाहिए।

*मिलेंगी राहत*

सांसद ने कहा कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो बुरहानपुर और खंडवा क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!