
*मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत ट्रेंचिंग ग्राउंड का सामूहिक निरीक्षण*
खण्डवा//

मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत आज दिनांक 7 मार्च 2026 को स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं आई.ई.सी. टीम द्वारा नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड का सामूहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सदस्यों को ट्रेंचिंग ग्राउंड में शहर से एकत्रित होने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर टीम को बताया गया कि किस प्रकार गीले कचरे को पृथक कर उससे जैविक खाद तैयार की जाती है तथा कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया किस प्रकार संचालित होती है। निरीक्षण के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को समझा और इसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण उपरांत स्व सहायता समूह की टीम को तैयार की गई जैविक खाद के पैकेट भी वितरित किए गए, जिससे वे खाद के उपयोग एवं उसके लाभों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त कर सकें।












