
*पदम कुंड मार्ग पर कचरा फेंकने पर ₹2000 का जुर्माना*
खण्डवा// पदम कुंड मार्ग पर एमपी ऑनलाइन दुकानदार श्री विनीत राठौर द्वारा सफाई के उपरांत कचरा मार्ग पर फेंक दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही नगर निगम अमला तत्काल मौके पर पहुंचा एवं संबंधित दुकानदार को समझाइश दी गई कि इस प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही सफाई नियमों का उल्लंघन करने पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया तथा फेंका गया कचरा तत्काल उठवाया गया।
यह कार्यवाही झोन प्रभारी श्री मनीष पंजाबी के नेतृत्व में की गई।










