
जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त जांच दल के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र बस्ती का भौतिक सत्यापन किया गया था। जिसमें धान की मात्रा में 1279 बोरी (511.66 क्विंटन) की कमी पाई गई थी जिसके कारण धान खरीदी प्रभारी बस्ती के द्वारा यह मांग की गई थी कि धान उपार्जन केन्द्र बस्ती में पुनः भौतिक सत्यापन किया जाये। जिसके तारतम्य धान उपार्जन केन्द्र बस्ती का पुनः भौतिक सत्यापन कराया गया। भौतिक सत्यापन में धान की कमी यथावत पाया गया। पुनः भौतिक सत्यापन में 1286 बोरी (514.40 क्विंटल) धान की कमी पुनः पाई गई है। धान की कमी पाए जाने के कारण धान उपार्जन केन्द्र बस्ती के प्रंबधक बलराम ठाकुर एवं धान खरीदी प्रभारी शसुदंर सिंह पैकरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
बलराम ठाकुर एवं धान खरीदी प्रभारी सुदंर सिंह पैकरा द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया है। धान उपार्जन केन्द्र बस्ती में पाई गई कमी के कारण प्रबंधक श्री बलराम ठाकुर एवं धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी बस्ती श्री सुदंर सिंह पैकरा के द्वारा की गई अनियमितता को सिद्ध करता है। पाई गई अनियमितता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन द्वारा सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पत्र प्रेषित कर प्रबंधक बलराम ठाकुर एवं धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी बस्ती के सुदंर सिंह पैकरा के विरुध्द नियमानुसार कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज करने निर्देश जारी किया गया है।












