ताज़ा ख़बरें

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तीन पुलिया रेल ओवर ब्रिज के कार्य का किया निरीक्षण।

खास खबर

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तीन पुलिया रेल ओवर ब्रिज के कार्य का किया निरीक्षण।

निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को तेज गति से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर से खंडवा अपने वाहन से न आकर महानगरी एक्सप्रेस से सुबह खंडवा पहुंचे यहां से वे तीन पुलिया रेलवे ओवर ब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए स्थल निरीक्षण किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान निर्माण एजेंसी एवं रेल अधिकारियों को सख्त हिदायत देकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द ब्रिज निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तीन पुलिया की तरफ बन रहे रेल और ब्रिज को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं तीन पुलिया रेल ओवर ब्रिज से आवागमन सुविधा खंडवा क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द प्राप्त हो इसको लेकर निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्देश देकर ब्रिज का कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रेलवे की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखने ,रेलवे के परिचालन में कोई समस्या नहीं आवे और कोई दुर्घटना ना हो। इसका भी ध्यान रखने की बात कही। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि उनके पूरे प्रयास रहेंगे कि नवरात्रि,दीपावली त्योहारों के बीच इस ब्रिज से आवागम शुरू करवा दिया जाए। साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि पुलिस लाइन चौराहा की तरफ सर्विस रोड के लिए पुलिस विभाग की अनुमति मिल गई है। अब जल्द ही यहां सर्विस रोड निर्माण शुरू किया जाएगा।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस मौके पर एसडीओ सेतु निगम विनोद बरकने , निर्माण एजेंसी सुपरवाइजर कमलेश गोस्वामी,स्टेशन मैनेजर जी एल मीणा, मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी, प्रवक्ता सुनील जैन, प्रदीप यादव,चंद्रेश पचौरी, अनूप पटेल,तपन डोंगरे,अनिल भगत,गन्नू गुरुबाणी,बलदेव मौर्य विशाल छाबड़ा महेश जैसवाल व अन्य मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!