
*सद्भावना मंच सदस्यों ने की नवागत एसपी अगम जैन से मुलाकात।*
खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों ने मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में नवागत जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन से पुलिस कंट्रोल रूम में मुलाकात की तथा शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर भी उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि नवागत जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन का सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, सुरेंद्र गीते , डॉ जगदीश चौरे, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा, सईद खान, डा. एमएम कुरैशी, राधेश्याम शाक्य, त्रिलोक चौधरी, कैलाश पटेल आदि उपस्थित थे।








