ताज़ा ख़बरें

बस स्टैंड बना बेसहारा और बीमार लोगों का ठिकाना, यात्रियों को हो रही परेशानी

खास खबर

बस स्टैंड बना बेसहारा और बीमार लोगों का ठिकाना, यात्रियों को हो रही परेशानी
खंडवा। शहर के दादा माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड परिसर में इन दिनों बेसहारा और बीमार लोगों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड परिसर अब धीरे-धीरे अज्ञात और लाचार लोगों का ठिकाना बनता जा रहा है, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस स्टैंड पर कई ऐसे लोग रह रहे हैं जिनके पास न रहने का कोई सहारा है और न ही इलाज की सुविधा। इनमें कई लोग गंभीर रूप से बीमार और असहाय स्थिति में नजर आ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि परिसर में बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है, वहीं गंदगी और अव्यवस्था के कारण परेशानी और बढ़ रही है।
स्थानीय समाजसेवी मुख्तार मनिहार द्वारा इस समस्या को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाए जाने के बाद मामला चर्चा में आया। खबर प्रसारित होने के बाद समाजसेवी सुनील जैन बस स्टैंड पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सुनील जैन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही इन बेसहारा लोगों को अस्पताल या आश्रम भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें उचित उपचार और रहने की सुविधा मिल सके। साथ ही बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को भी राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड परिसर में नियमित निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो और बेसहारा लोगों को भी उचित सहायता मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!