सिंगरौली के रिलायंस कन्वेयर में बड़ा हादसा #MP | सिंगरौली :– रिलायंस कन्वेयर में मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां कार्य चलने के दौरान ही कन्वेयर चालू कर दिया गया। इस हादसे में दो श्रमिक रामकृपाल और नागेंद्र सिंह कन्वेयर बेल्ट में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। दोनों मजदूर माडा थाना क्षेत्र के कोयलखूथ और भुडकुड के बताए जा रहे हैं। घटना नवानगर थाना क्षेत्र की है। परिजनों में आक्रोश है और कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं।