
“जघन्य अपराधों की जांच अब होगी और अधिक सुदृढ़, पुलिस नियंत्रण कक्ष मे एक दिवसीय एफएसएल प्रशिक्षण सम्पन्न”

“खंडवा पुलिस ने एफएसएल व फिंगर प्रिंट प्रशिक्षण से विवेचना को बनाया सशक्त”
खंडवा, 13 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 13.05.26 को एफएसएल व फिंगर प्रिंट का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमे एफएसएल व फिंगर प्रिंट प्रभारी गणेश पाटीदार के द्वारा समस्त थाना व चौकी से आये विवेचना अधिकारी को एफएसएल व फिगर प्रिंट का प्रशिक्षण प्रदान कर विवचना किट का वितरण किया गया। जिसमे कैसे घटनास्थल को सुरक्षित करे, घटनास्थल से कैसे साक्ष्य संकलन करे, साथ जघन्य अपराधो मे कैसे विवेचना किट का उपयोग करे व नये कानूनों के तहत कैसे फोटो व विडियोग्राफी करे जिससे विवेचना और सुद्दढ तरिके से हो जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सहयोगी एफएसएल से आरक्षक चंदन यादव, आरक्षक शुभम फिंगर प्रिंट से आरक्षक अजय व फोटोग्रफर प्रधान आरक्षक कैलाश व आरक्षक करण उपस्थित रहे।








