ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा थाना हरसूद का निरीक्षण कर अधिकारी/ कर्मचारियों को दिए गए दिशा निर्देश

खास खबर

पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा थाना हरसूद का निरीक्षण कर अधिकारी/ कर्मचारियों को दिए गए दिशा निर्देश
उपरांत थाना हरसूद में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से शिकायतों पर चर्चा कर दिए गए दिशा निर्देश
खंडवा, 13 मई 2026
दिनांक 13/05/26 को पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा पुलिस थाना हरसुद का निरीक्षण किया गया एवं वरिष्ठ नागरिकों से जन संवाद किया गया, पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा हरसूद नगर के गणमान्य लोगों से चर्चा कर पुलिस संबंधी शिकायतें सुनी गई एवं थाना प्रभारी हरसूद को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीओपी हरसुद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर थाना प्रभारी हरसूद श्री राजकुमार राठौर, नगर परिषद छनेरा अध्यक्ष श्री मुकेश वर्मा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री गौरी शंकर टाले, श्री महंत अमीर दास, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महेंद्र अग्रवाल सहित 20 से 25 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपरांत पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अस्पताल, नव आरक्षक बैरिक, पुलिस जिम, पुलिस रेडियो कार्यालय का किया गया निरीक्षण, भवन एवम रिकॉर्ड का निरीक्षण कर अधिकारी/कर्मचारियों को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश। साथ ही इस दौरान पुलिस ग्राउंड पर उपस्थित हॉकी, कबड्डी एवम बॉस्केट बॉल खिलाड़ियों के बीच पहुंच कर खेल सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!