ताज़ा ख़बरें

मैडम विधायक’ ने छोड़ी कार, साइकिल पर सवार होकर पहुंचीं दादा दरबार

खास खबर

मैडम विधायक’ ने छोड़ी कार, साइकिल पर सवार होकर पहुंचीं दादा दरबार
खण्डवा//“बचत भी, सेहत भी” — पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर विधायक कंचन मुकेश तनवे की अनूठी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में खंडवा की भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरुवार को एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अपनी कार छोड़ साइकिल से दादा दरबार पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। सतनाम सिंह होरा ने बताया रोजाना कार से दादा दरबार दर्शन करने जाने वाली विधायक कंचन मुकेश तनवे इस बार सुबह अपने आवास से साइकिल चलाते हुए दरबार पहुंचीं। विधायक को साइकिल पर देख श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक आश्चर्यचकित रह गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और इस पहल की सराहना की।
दर्शन के बाद विधायक तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशहित में पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की थी। उसी से प्रेरित होकर उन्होंने यह संकल्प लिया है कि अब सप्ताह में कम से कम एक दिन वे साइकिल या इलेक्ट्रिक बाइक से ही दादा दरबार दर्शन करने जाएंगी। एवं उसे दिन पूरे दिन सारे कार्यक्रमों में उनकी रुपरेखा यही रहेगी उन्होंने कहा,हम जनप्रतिनिधि हैं इसलिए बदलाव की शुरुआत हमें स्वयं से करनी चाहिए। यदि हर नागरिक सप्ताह में एक दिन निजी वाहन का उपयोग कम करे तो देश में करोड़ों लीटर ईंधन की बचत हो सकती है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।”
विधायक ने यह भी कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को व्यायाम का समय नहीं मिल पाता, ऐसे में साइकिलिंग एक बेहतर विकल्प बन सकती है।
दादा दरबार में मौजूद युवाओं और श्रद्धालुओं ने विधायक की इस पहल को प्रेरणादायक बताया। कई युवाओं ने कहा कि वे भी सप्ताह में एक दिन साइकिल का उपयोग करने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि विधायक कंचन तनवे नियमित रूप से दादा दरबार दर्शन करने जाती हैं। उनकी यह पहल खंडवा शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जनप्रतिनिधि इस तरह के कदम उठाएंगे तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और आमजन भी प्रेरित होंगे।
विधायक ने भविष्य में अन्य शासकीय कार्यों के लिए भी यथासंभव साइकिल के उपयोग का संकेत दिया है। उनकी यह पहल “स्वस्थ भारत, बचत वाला भारत” के संदेश को मजबूती देती है। विधायक तंवे पहले भाजपा कार्यालय पहुंची वहां पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सुनील जैन यशदीप चौरे, हरीश कोटवाले लोकेंद्र सिंह गोड़,हरीश सेन, अनूप पटेल,भरत पटेल दुर्गेश शर्मा मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!