
ओंकारेश्वर में आटो रिक्शा टेम्पो के चेकिंग अभियान में 4 आटो रिक्शा जप्त
—
परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को ओंकारेश्वर में संचालित ऑटो रिक्शा और टेम्पो की जांच हेतु विशेष चेकिंग अभियान आयोजित किया गया।अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी ने बताया कि इस दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी संबंधी कागजातों की जांच की गई, तथा बिना ड्रायविंग लायसेंस के आटो चालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही के दौरान 2 ऑटो रिक्शा के दस्तावेज समाप्त पाये गये एवं 2 अन्य आटो रिक्शा के चालक बिना वैद्य ड्रायविंग लायसेंस के वाहन संचालित करते पाये गये। जिस पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 4 आटो रिक्शा जप्त कर थाना मांधाता ओंकारेश्वर में खड़े कराए गए हैं। श्री मांझी ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।











