ताज़ा ख़बरें

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

खास खबर

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाती हैं “उत्तमपाल सिंह”

खण्डवा/
देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़े NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज खण्डवा जिला युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अनिल जाधव के नेतृत्व में बस स्टैंड मूंदी पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया एवं जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान मुंदी पहुचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे नेटवर्क का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए तथा परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जाधव ने कहा कि यह मामला केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य का है। जब तक प्रभावित छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की भी मौजूदगी रही और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी,अनिल राठौड़, शैतान सिंह राजपूत,मितेश देसाई,मनोहर पटेल,लोकेश राठौड़,राजेश पटेल,त्रिलोक पटेल,आशीष गोरख,इम्तियाज खान,शक्ति सिंह गौड़,मुकेश राठौड़,मुगल हसन,विजय तोमर,आयुष चोरे,पप्पू जाधव सहित खण्डवा जिला युवा कांग्रेस ओर ब्लॉक,नगर के सभी कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!