नानी बाई रो मायरा कथा हेतु गणेश गौशाला में पंडितों के मंत्रोउच्चार के साथ कथा स्थल का हुआ भूमिपूजन।
गौ माता, दादाजी महाराज एवं श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगी संत कृष्ण प्रिया जी।
खंडवा। देश की महान संत परम परम पूज्य दीदी कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद से पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति खंडवा द्वारा 18 मई से 22 मई तक दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होने वाली “नानी बाई रो मायरा” कथा का आयोजन होने जा रहा है, समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, श्री गणेश गौशाला परिसर में बुधवार को विद्वान पंडितों पंडित चंद्रशेखर शर्मा, पंडित अमित दधीच, पंडित उमेश डोरवाल के मंत्रोच्चार एवं गणेश पूजन के साथ कथा स्थल का भूमि पूजन विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे एवं समिति के सदस्यों एवं कथा यजमानों के द्वारा द्वारा किया गया। समिति के संयोजक आशीष चटकेले ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की इस पावन बेला में आयोजित कथा धर्म प्रभावना के लिए काफी प्रभावशील रहेगी। कथा को लेकर तैयारियां लगातार चल रही है, समिति के सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि बताया कि पुरुषोत्तम मास में व्रन्दावन की परमपूज्या कृष्ण प्रिया दीदी अपने मुखारविंद से नानी बाई रो मायरो की कथा गौ माता, दादा जी महाराज के साथ श्रद्धालुओं को सुनाएंगी। संत कृष्ण प्रिया जी की कथा वाणी सरल, सहज है कथा को सारगर्वित रूप से वे प्रस्तुत करती हैं, मन की एकाग्रता को लेकर बीच-बीच में दीदी संगीतमय भजनो की प्रस्तुति भी देती हैं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि और कथा के यजमान मुकेश तनवे ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में
आयोजीत यह कथा धर्म की प्रभावना के साथ सभी के लिए पूण्य लाभ की प्राप्ति का अवसर है, गौ माता के परिसर में आयोजित कथा शहर के लिए लाभदायक होगी, सभी शहारवासी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि आयोजित कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाएं। सुनील जैन ने बताया कि कथा के स्थल भूमि पूजन के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं कथा के यजमान मुकेश तनवे, मदन भाऊ ठाकरे, पंडित उमेश डोरवाल, कथा संयोजक आशीष चटकेले, रामचंद्र मोर्य, सुनील जैन, भूपेंद्र सिंह चौहान, ललित सेन, नरेश जांगिड़, नारायण बाहेती, ओमप्रकाश दशोरे, संजय दुबे, मनोज यादव, श्याम शर्मा, रितेश चौहान, अमित पालीवाल, मंगलेश तोमर, मंगलेश शर्मा, सर्वेश राठौर, नागेश वालंजकर, कैलाश पटेल, संतोष मालवीया, पंकज अग्रवाल, तनय गुप्ता, राजेश रॉय, राकेश मालवीया , संतोष ज्ञानी उपस्थित थे भूमि पूजन कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार कथा संयोजक आशीष चटकेले ने माना।








