ताज़ा ख़बरें

*मेयर इन काउंसिल बैठक में विकास एवं नीतिगत निर्णयों पर विस्तृत चर्चा —*

खास खबर

*मेयर इन काउंसिल बैठक में विकास एवं नीतिगत निर्णयों पर विस्तृत चर्चा —*

खण्डवा//नगर निगम खंडवा में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्यगण — श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा, श्री विक्की भांवरे, श्री आशीष चटकेले, श्रीमती उषा दीना पंवार, श्रीमती फ़िरोज़ मार्शल, आयुक्त, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में शहर के विकास, वित्तीय स्वीकृतियों, योजनाओं की प्रगति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

*मुख्य निर्णय एवं चर्चा बिंदु :*

1. एक राष्ट्र – एक चुनाव एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प पर सर्वसम्मति
बैठक में “एक राष्ट्र एक चुनाव”, “आत्मनिर्भर भारत संकल्प” तथा “जीएसटी 2.0 सुधार – एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” हेतु प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजे जाने पर सर्वसम्मति दी गई।

2. *अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत वाटर बॉडी रेज्युवनेशन कार्य*
बैठक में जलाशयों के सौंदर्यीकरण और रेज्युवनेशन कार्य की समय-सीमा पर चर्चा की गई। इस विषय पर अगली बैठक में विस्तृत निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही यह भी कहा गया कि लगभग ₹1 करोड़ की राशि लैप्स होने से पूर्व प्रभावी ढंग से उपयोग की जाए, ताकि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण समय पर पूर्ण हो सके।

3. *लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में फ़ूड ज़ोन चौपाटी निर्माण को स्वीकृति*
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अंतर्गत प्रस्तावित फ़ूड जोन चौपाटी निर्माण हेतु ₹106 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना के तहत 25 अस्थायी दुकानें दोनों ओर निर्मित की जाएंगी।

4. *गणेश तलाई क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य*
गणेश तलाई में काकड़ रोड से रोशन कुआं तक नाला निर्माण कार्य को शीघ्रता एवं गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने हेतु 31/10/2025 तक की अवधि वृद्धि की स्वीकृति दी गई।

5. *नवीन बहुमंजिला मॉल परियोजना को स्वीकृति*
वर्तमान निगम कार्यालय के स्थान पर ₹47 करोड़ की अनुमानित लागत से एक नवीन बहुमंजिला व्यवसायिक मॉल निर्माण परियोजना को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। यह निर्णय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं शहर की आधुनिक संरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

6. *ट्रेंचिंग ग्राउंड रेमिडिएशन कार्य*
ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डंप साइट रेमिडिएशन कार्य की अवधि बढ़ाने पर चर्चा की गई, किंतु अभी इस पर अंतिम स्वीकृति नहीं दी गई।

7. *अमृत 2.0 जलप्रदाय कार्य हेतु संशोधित व्यय पर चर्चा*
अमृत 2.0 जलप्रदाय कार्य में संशोधित प्राक्कलन अनुसार ₹6.72 करोड़ की अतिरिक्त राशि निगम द्वारा वहन किए जाने पर दूसरी बैठक में निर्णय लेने हेतु निर्देश दिए गए।

8. *ट्रांसपोर्ट नगर भूमि आवंटन पर स्वीकृति*
30/07/2025 की निविदा समिति बैठक में 10 भूखंडों हेतु निर्धारित दरें बाज़ार दरों के अनुरूप पाए जाने पर वित्तीय स्वीकृति दी गई। वर्तमान में 90 ओपन एवं 97 आरक्षित श्रेणी के भूखंड हैं। जिन आरक्षित भूखंडों पर तीन बार निविदाएं जारी होने के बाद भी ऑफर प्राप्त नहीं हुए, उन्हें अब ओपन कैटेगरी में जारी करने की स्वीकृति दी गई।
शेष भूखंडों के लिए ₹1456 प्रति वर्ग फीट की दर से ई-निविदा जारी करने पर चर्चा की गई।

9. *माँ नवचंडी मेला क्षेत्र में हाकर ज़ोन नीति निर्धारण के निर्देश*
माँ नवचंडी मेला क्षेत्र की बची हुई भूमि का उपयोग रोजगार सृजन एवं हाकर ज़ोन निर्माण हेतु नीति निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

10. *रेलवे क्षेत्र से संबंधित चर्चाएं*
तीन पुलिया के पास रेलवे की बाउंड्री वॉल से लगी पाँच दुकानों के प्रबंधन एवं रेलवे ओवरब्रिज के समीप वर्तमान मछली बाजार को माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार शहर की बाहरी सीमा में स्थानांतरित करने हेतु समिति गठन एवं सर्वे कर उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश दिए गए।

11. *गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम दुकानों का आवंटन*
गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में नव निर्मित 16 दुकानों को 30 वर्षों के लिए लीज पर देने हेतु ई-निविदा जारी करने पर चर्चा की गई।

12. *गौरीकुंज सभागृह के संचालन हेतु PPP मॉडल प्रस्तावित*
गौरीकुंज सभागृह के संचालन एवं रखरखाव में खर्च में कमी लाने हेतु PPP मॉडल में निविदा जारी करने पर चर्चा की गई।

13. *दिव्यांगजन भर्ती प्रक्रिया में अगला चरण प्रारंभ*
दिव्यांगजन हेतु आरक्षित 9 पदों में से 2 उम्मीदवार अनुपस्थित रहने पर अब वेटिंग सूची से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

14. *निविदा स्वीकृतियाँ एवं आपूर्ति व्यवस्था*
सामारोहों में टेंट सामग्री हेतु संजय टेंट हाउस द्वारा प्रस्तुत दरों को सक्षम स्वीकृति दी गई।
खाद्य सामग्री की व्यवस्था हेतु R & K Caterers की समयावधि 1 वर्ष बढ़ाई गई।

15. *भंडारगृह स्क्रैप सामग्री का नीलामी स्वीकृत*
भंडारगृह में रखी स्क्रैप सामग्री के तकनीकी परीक्षण उपरांत नीलामी की स्वीकृति प्रदान की गई।

16. *सांस्कृतिक अनुदान स्वीकृति*
• किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खंडवा द्वारा आयोजित “किशोर नाइट 2025” हेतु ₹1,00,000 की अनुदान राशि स्वीकृत की गई।
• श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हेतु ₹11,000 की अनुदान राशि स्वीकृत की गई।

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि —*
“निगम का हर निर्णय नागरिक हित और शहर के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है। योजनाओं का कार्यान्वयन पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता से किया जाएगा।”

नगर निगम खंडवा नागरिकों से अपील करता है कि वे नगर विकास कार्यों में सहयोग दें तथा स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर खंडवा के निर्माण में सहभागी बनें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!