ताज़ा ख़बरें

कंवर समाज के संविधान में गोंड़ समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, कार्रवाई की मांग

गोंड़ समाज ने जताया कड़ा विरोध, कंवर समाज समिति अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

जातिसूचक टिप्पणी को लेकर गोंड़ समाज में आक्रोश, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

कंवर संविधान के विवादित उल्लेख पर गोंड़ समाज भड़का, हटाने की उठी मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गोंड़ समाज द्वारा सातगढ़ कंवर समाज विकास समिति महेशपुर कटघोरा के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया है। गोंड़ समाज ने आरोप लगाया है कि समिति द्वारा जारी कंवर संविधान में गोंड़ समाज के लिए आपत्तिजनक और नीचा दिखाने वाले शब्दों का उल्लेख किया गया है, जिससे समाज की भावना आहत हुई है।

गोंड़ समाज के अनुसार, सातगढ़ कंवर समाज विकास समिति महेशपुर कटघोरा के पंजीकृत कंवर संविधान के पृष्ठ क्रमांक 33 की कंडिका 15(क) के बिंदु क्रमांक 10 में गोंड़ समाज की तुलना निम्न स्तर से करते हुए उल्लेख किया गया है। समाज का कहना है कि यह कथन न केवल अपमानजनक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भी है।

इस मामले को लेकर गोंड़ समाज जिला जीपीएम के पदाधिकारियों और समाजजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी समाज की तुलना दूसरे समाज से निम्न स्तर पर करना अपराध की श्रेणी में आता है और इससे समाज की पहचान एवं सम्मान को ठेस पहुंचती है।

गोंड़ समाज ने मांग की है कि कंवर संविधान से उक्त आपत्तिजनक उल्लेख को तत्काल हटाया जाए और सातगढ़ कंवर समाज विकास समिति के अध्यक्ष छत्रपाल  सिंह कंवर निवासी ग्राम धनरास, पोस्ट छुरी, तहसील कटघोरा, जिला कोरबा सहित संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

समाज ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!