ताज़ा ख़बरें

शब्दों से नेतृत्व गढ़ने की पहल: खंडवा में शुरू होगा तीन दिवसीय “स्पीच क्राफ्ट” प्रशिक्षण।

खास खबर

शब्दों से नेतृत्व गढ़ने की पहल: खंडवा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय “स्पीच क्राफ्ट” प्रशिक्षण।

खंडवा। युवाओं और प्रोफेशनल्स में प्रभावी संवाद कौशल तथा व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेसीआई खंडवा द्वारा तीन दिवसीय मंडल स्तरीय व्यक्तित्व विकास पाठ्यक्रम “स्पीच क्राफ्ट” का आयोजन 15 से 17 मई तक किया जाएगा। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से जेसीआई सदस्य एवं प्रतिभागी शामिल होंगे। जेसीआई क्लब समाज सेवा के कार्यों की साथ ही राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी सहयोग प्रदान करता रहा है। वर्ष भर जेसीआई के सदस्यों द्वारा सेवा कार्य किए जाते हैं।
जेसीआई अध्यक्ष मनन सोनी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य भाषण कला, व्यक्तित्व विकास और प्रभावी संवाद कौशल को विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक योगिता जायसवाल, सह-प्रशिक्षक अमृता शर्मा एवं अभिषेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सीखने का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक रणवीर सिंग चावला ने कहा कि वर्तमान समय में केवल ज्ञान होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने विचारों को आत्मविश्वास और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना भी बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि “स्पीच क्राफ्ट” का उद्देश्य युवाओं, प्रोफेशनल्स और समाज के विभिन्न वर्गों में सार्वजनिक वक्तृत्व, मंच संचालन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
मंडल कार्यकारिणी सदस्य नागेश वालांजकर ने कहा कि यह आयोजन न केवल नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि खंडवा की बौद्धिक और सामाजिक पहचान को भी नई दिशा देगा।
जेसीआई खंडवा द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!