उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमेरठ

मेरठ में दो साल बाद मिला लापता मासूमः गाजियाबाद से सकुशल बरामद, परिवार ने पुलिस को दिया धन्यवाद

        प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एएचटी                      टीम लगातार इस केस पर काम कर रही थी।

मेरठ से दो साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से लापता हुआ मासूम आखिरकार मिल गया। यह खबर सुनकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। श्याम नगर निवासी गुलजार का छह वर्षीय बेटा इंतजार वर्ष 2023 में नूर नगर हाल्ट के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था।परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। मामला गंभीर होने पर थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज किया गया और इसकी विवेचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना (AHT) मेरठ को सौंपी गई।

गाजियाबाद में बच्चे का लगा पता

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एएचटी टीम लगातार इस केस पर काम कर रही थी। टीम ने हर सुराग पर बारीकी से जांच की और आखिरकार गाजियाबाद में बच्चे का पता लगाया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंतजार को सकुशल बरामद कर लिया।

 

बरामदगी के बाद पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति सूरजकुंड, मेरठ के समक्ष पेश किया। समिति के आदेश पर बच्चे को उसके पिता गुलजार पुत्र मुस्तकीम निवासी श्याम नगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ को सौंप दिया गया।

 

लंबे समय से बेटे की तलाश कर रहे परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजनों ने पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की मेहनत और संवेदनशीलता की वजह से आज उनका बच्चा सकुशल उनके पास है।

 

यह बरामदगी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाती है और हर केस को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!