
इस देश में सभी धर्म के लोगों को त्योहार मनाने का पूरा अधिकार है लेकिन त्योहार संस्कृति के अनुरूप हो। ,सांसद श्री पाटिल,
गणेश विसर्जन चल समारोह के साथ अगामी त्योहारों को लेकर सांसद श्री पाटिल ने ली जिला प्रशासन के साथ बैठक।
खंडवा।। अनेकता में एकता यही हमारे देश की विशेषता है हमारा देश धर्म और संस्कृति के आधार पर चलता है लेकिन असामाजिक तत्व या धर्म विरोधी कुछ लोग माहौल को खराब करते हैं यह ठीक नहीं है जिला प्रशासन इस पर नजर रखें। इस देश में सभी धर्म के लोग रहते हैं सभी अपने त्योहारों को अपने धर्म के आधार पर मनाए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे किसी प्रकार का विघ्न न हो। गणेश विसर्जन, चल समारोह, दुर्गा उत्सव, दशहरा, दिपावली आने वाले त्यौहार है हम सभी हमारे त्यौहारों को धार्मिक उत्साह के साथ मनाएं। यह बात खंडवा लोकसभा क्षेत्र के खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुलिस कंट्रोल में आयोजित बैठक में कहीं। सांसद श्री पाटिल ने गणेश महोत्सव की सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि कहा कि ईद के जुलूस में तालिबानी झंडो और हमारी आस्था के प्रतीक प्रति भगवा पर कुछ कमेंट्स की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है यह ठीक नहीं है इसकी जांच कर उन अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है सभी ने अपने-अपने धर्म अपनी धार्मिक परंपरा एवं हिंदुस्तान के रीति रिवाज से मनाना चाहिए इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं सांसद श्री पाटिल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए मिट्टी से बने ही प्रतिमा सर्वश्रेष्ठ है इसका उपयोग किया जाना चाहिए प्रतिमा विसर्जन के लिए जो तीन नए स्थान बनाए गए हैं सभी धार्मिक बंधु मूर्ति विसर्जन में इन नवीन स्थलों का उपयोग करें। समाजसेवी को प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में शामिल खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भी सांसद श्री पाटिल का समर्थन करते हुए कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे हमारा और जिला प्रशासन का यह उपदेश है किसी भी धर्म के खिलाफ टिप्पणी नहीं होना चाहिए। सभी अपने-अपने धर्म के त्यौहार संस्कृति के अनुरूप मनाएं। जिला प्रशासन नजर रखें सभी को गणेश महोत्सव अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं। जिला कलेक्टर वृषभ गुप्ता ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। सभी धर्म के लोग आपसी सद्भाव के साथ अपने-अपने त्यौहार उत्साह के साथ मनाएं। किसी भी धर्म के खिलाफ किसी प्रकार के नारे या टिप्पणी ना हो। जिससे शांति व्यवस्था भंग हो। पदम कुंड के ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए इस बार झिलोध्यान में कृत्रिम कुंड का निर्माण किया गया है सभी धर्म प्रेमी आनंद नगर,रामेश्वर कुंड और भैरव तालाब में बनाए गए कृत्रिम कुंडो में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करें, इस पर जिला प्रशासन नजर रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने कहा कि प्रशासन का कार्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है इसमें किसी भी प्रकार का खलल बर्दाश्त नहीं होगा। अपने-अपने त्योहारों को संस्कृति के अनुरूप उत्सव और उमंग के साथ मनाएं, सांसद
एवं सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि गंभीरता से इसकी जांच की जाएगी और दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। श्री राय ने गणेश विसर्जन को लेकर कहा कि विगत वर्षों में गणेश विसर्जन रेलवे स्टेशन से मुंबई बाजार तक जो माहौल रहता है वही चल समारोह में भी रहे और समय पर झांकियां निकले तो उसका आनंद सभी धर्म प्रेमी और ग्रामवासी भी उठा सकेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भी अपने-अपनी बात रखी। कंट्रोल में आयोजित बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तंनवे,कलेक्टर वृषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, उपपुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर, राजेश तिवारी, हरीश कोटवाले, धर्मेंद्र बजाज,सुनील जैन, आशीष चटकेले, गोपी शर्मा, चंद्रेश पचौरी, लोकेंद्र सिंह गौड़, कपिल अनजने ,तपन डोंगरे, प्रदीप यादव,संजय राणा, मोहन गंगराड़े,यशदीप चोरे, अनिल आरतानी, भरत पटेल, इंदु पवार, प्रशांत मिश्रा, ओमप्रकाश सिलावट, राज तिवारी, कन्हैयालाल वर्मा, सोनू इंगे, अनिल भगत, तेजेन्द्र बाथम के साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।












