सुमित पचोरी अभय चौधरी होंगे खंडवा बुरहानपुर जिले के ऑब्जर्वर।
सुभाष कोठारी धार एवं हरीश कोटवाले नर्मदा पुरम के होंगे ऑब्जर्वर।
खण्डवा//न्यूज़पेपर के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी ने नया प्रयोग करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिलों में दो-दो आब्जर्वर नियुक्त किए हैं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा बुरहानपुर जिले के लिए सुमित पचोरी, अभय चौधरी को नियुक्त किया है। पार्टी संगठन के दिशा निर्देश अनुसार यह दोनों प्रभारी जिले में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे एवं जिले की कार्यकारिणी, एल्डरमैन की नियुक्ति एवं अन्य नियुक्तियों को लेकर विचार विमर्श कर पारदर्शी तरीके से नाम की सूची बनाकर भोपाल भेजेंगे। यह कार्य सात से आठ दिनों में पूर्ण होगा। इसी के साथ खंडवा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले को नर्मदा पुरम रायसेन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी को धार एवं ग्रामीण धार का आब्जर्वर नियुक्त किया है।











