
*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक प्रजापति धर्मशाला में आयोजित हुई*
*पूर्व में प्रांत बैठक में दायित्वों का हुआ नियोजन*
खण्डवा,, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक प्रजापति धर्मशाला नवचंडी प्रखंड में आयोजित हुई, सर्व प्रथम भारत माता ,श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल कर बैठक आरंभ की गई। मंच पर विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पण्डया विभाग मंत्री श्री निलेश जी महाजन, जिला अध्यक्ष श्री मानक जी अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा दीदी पाटिल,जिला मंत्री श्री विनीत जी सोनी उपस्थित रहे ,बैठक का संचालन जिला मंत्री विनीत जी सोनी द्वारा किया गया।बैठक में विभाग मंत्री निलेश जी महाजन द्वारा पूर्व में किए गए कार्य ओर आगामी कार्यों की समीक्षा की साथ ही अखंड भारत संकल्प दिवस, एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कराई गई।विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पण्डया द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई,जिसमें दुर्गाष्टमी, गोगा अष्टमी , शौर्य दिवस,आदि कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कराई गई। मातृशक्ति दुर्गावाहिनी बहनों द्वारा रक्षा बंधन कार्यक्रम भी किया गया।प्रांत बैठक में दायित्वों का नियोजन किया गया,जिसमें विभाग सह मंत्री अजय चन्द्रे,विभाग सह संयोजक विनोद जायसवाल,नैतिक शिक्षा प्रमुख विभाग अनिमेष जी जोशी, ऐसे ही जिले में मातृशक्ति सह संयोजिका छाया दीदी डामोर,रूपाली दीदी नादेडकर, राकेश जी बजाज जिला सहमंत्री ,की नवीन दायित्व का नियोजन किया गया।जिला बैठक में विभाग संयोजक आदित्य जी मेहता ,विकाश जी सातले ,आनंद जी अग्रवाल ,अमित जी पालीवाल,ऋतुराज जी पाठक, ममता दीदी सैन,दीपक जी सोनी, आशा दीदी सोनी,नगर संगठन मंत्री विकाश जी प्रजापति ,सावन जी पाटीदार, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी,जिला प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













