ताज़ा ख़बरें

पुलिस एवं उदय सामाजिक विकास संस्था व्दारा किशोर बालक बालिकाओ को किया जाएगा प्रशिक्षत (एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर)

खास खबर

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
पुलिस एवं उदय सामाजिक विकास संस्था व्दारा किशोर बालक बालिकाओ को किया जाएगा प्रशिक्षत
(एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर)
खंडवा, 15 मई 2025 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला खंडवा के ग्राम आवलिया, (कोलाडिट) तह. पंधाना थाना छैगाँवमाखन व थाना खालवा क्षेत्र अंतर्गत जिला पुलिस खंडवा एवं उदय सामाजिक विकास संस्था के तत्वाधान मे 15 दिवसीय किशोर बालक बालिकाओ के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सृजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, भारतीय स्टेट बैंक के रिजनल मेनेजर श्री दीपक सिंहा, भारतीय स्टेट बैंक चीफ मेनेजर श्री आशीष सोनी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्रीमती नेहा पच्चीसिया, विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिलावर सिंह, थाना प्रभारी छैगाँवमाखन निरीक्षक विक्रम धार्वे, ग्राम उपसरपंच श्री आरिफ़ खान सहित लगभग 300 किशोर बालक व बालिकाये उपस्थित रहे।
दिनांक 15.05.25 से 29.05.25 तक सृजन यूथ कनेक्ट कार्यकम मध्यप्रदेश की सामुदायिक पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत किशोर वर्ग के बालक-बालिकाओं के अपराध व अपराधिकता से संरक्षण तथा उनके व्यक्तित्व के सशक्तिकरण हेतु गठित एक बेस्ट प्रेक्ट्सि है, जिसके माध्यम से कमजोर वर्ग के बालक-बालिकाओं के संरक्षण, जेण्डर आधारित हिंसा तथा बाल हिंसा से मुक्त करने में विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी। सृजन कार्यक्रम मे इंडोर व आउटडोर क्लास रखी गई है, जिसमे जुम्बा , मार्शल आर्ट, पीटी, लॉन्ग जम्प, रनिंग, योगा, दोड़, आत्मरक्षा के तरीके, मोटिवेशनल क्लास, पुलिस कार्य प्रणाली कानून भर्ती के नियम, संविधान (मौलिक अधिकार), जेण्डोर पर समझ एवं बच्चों पर इसका प्रभाव, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा, बचाव के तरीके, बाल अपराध एवं रोकथाम कानून एवं व्यवस्थाएं (POCSO कानून), महिला अपराध रोकथाम कानून एवं व्यसवस्थारएं, ट्रैफिक नियम एवं व्यवस्थाए, नशामुक्ति, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन, महिला बाल विकास से सम्बंधित सरकारी योजनाएं, अपराधो के पूर्व की सावधानिया, चेंज एजेंट कि भूमिका, शासकीय योजनाओ की जानकारी, बाल अपराध के कारण, भविष्य पर प्रभाव एवं बाल कल्याण समिति से सम्बंधित जानकारी अलग अलग अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदाय की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!