
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न*
खण्डवा/ नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से तीन प्रमुख विषयों — रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सीएम हेल्पलाइन और पैच वर्क — पर चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त के साथ निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
1. *रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को प्राथमिकता*
आयुक्त द्वारा वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting System) को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए:
• सभी इंजीनियर्स द्वारा अपनी कार्य-योजना अनुरूप सूची के अनुसार पूर्ण हो चुके एवं शेष कार्यों की समीक्षा की गई एवं बचे हुए कार्यों को बारिश के पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए ।
• निगम कर्मचारियों की सूची बनाकर उनके घरों में भी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगवाएं।
• वर्षा ऋतु से पूर्व सभी कार्य स्थल पर इस प्रणाली को ज़मीन स्तर तक क्रियान्वित करना अनिवार्य किया गया है।
2. *मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित निर्देश*
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने कहा:
• प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से बात कर समाधान की संतुष्टि के पश्चात ही शिकायत को बंद किया जाए।
• कचरा वाहन नियमित रूप से और समय पर वार्डों में पहुंचे, इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
• स्वच्छता और जल अत्यंत आवश्यक विषय हैं, जिन पर निरंतर कार्य किया जाए।
• आवारा कुत्तों की समस्या पर ठोस कार्रवाई की जाए।
3. *पैच वर्क कार्य शीघ्र पूर्ण करें*
अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वर्षा ऋतु से पूर्व मुख्य सड़कों पर कम से कम पैच वर्क का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिससे नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो।
नगर निगम प्रशासन नागरिक हित में निरंतर सक्रिय है और सभी संबंधित विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।











