अशोक नगरताज़ा ख़बरें

स्‍थानांतरित होने पर अपर कलेक्‍टर एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर को दी विदाई —

सामान्‍य प्रशासन विभाग मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा जारी स्‍थानांतरित आदेश के क्रम में अपर कलेक्‍टर श्री जी.एस.धुर्वे के अपर कलेक्‍टर जिला बालाघाट स्‍थानांतरण तथा प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजय नागवंशी के प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर जिला पन्‍ना किया गया है। कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा सोमवार को अपर कलेक्‍टर एवं प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर के स्‍थानांतरित होने पर शॉल एवं श्रीफल देकर जिला प्रशासन की ओर विदाई दी गई।

विदाई समारोह में कलेक्‍टर श्री द्विवेदी ने कहा कि स्‍थानांतरण एक शासकीय प्रक्रिया है। जिससे हम सभी को गुजरना पड़ता है। हमारी एक बहुत अच्‍छी टीम थी,जिसने मिलकर शांतिपूर्ण विधानसभा निर्वाचन पूर्ण कराया। उन्‍होंने कहा कि सबऑर्डीनेट अधिकारियों को जो कार्य डेलीगेट किये जाते है, उस कार्य को गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने से जिले का उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन होता है। उन्‍होंने दोनों प्रशासकीय अधिकारियों को शासकीय सेवा में बेहतर कार्य करने की शभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एन.एस.नरवरिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री मनीष धनगर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित र हे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!