राजस्थान

गंगधार थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 33.472 किलो ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार l 

गंगधार/झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू)

गंगधार थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 33.472 किलो ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार l

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगधार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।गंगधार थानाअधिकारी किशोर सिंह के नेतृत्व में

गश्त के दौरान चौमहला से रावतपुरा रोड पर गिट्टी मशीन के आगे दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने तलाशी ली तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 33.472 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा, एक मोबाइल फोन और ₹6,050 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह और बालकी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹5 लाख 10 हजार बताई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है l

रिपोर्टर — आबिद मंसूरी | त्रिलोक न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!