ताज़ा ख़बरें

15 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

खास खबर

15 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री जी के संदेश का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण होगा, जिला स्तर पर मुख्य अतिथि बधाई संदेश का वाचन करेंगे

खण्डवा//आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के पश्चात राष्ट्रगान का गायन होगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संदेश वाचन प्रातः 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, भोपाल से जिला स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर 5 मिनिट का संक्षिप्त लिखित बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा।
जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका या नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय पर नहीं है, वहां अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर परिषद द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार जिले से संबंधित सभी संसद सदस्य, विधायक गण, महापौर, पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष अनुसार प्रातः 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात् सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेश में स्थित समस्त शासकीय भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2026 की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!