
रिपोर्टर = भव्य जैन
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो पी के उच्छावर के मार्गदर्शन में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति स्नातक कला,विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अज़ीम प्रेम जी स्कॉलरशिप के फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि पात्र छात्राओं को प्रति वर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा आवेदन प्रक्रिया का डेमो प्रस्तुत करते हुए छात्राओं के आवेदन प्रारंभ करवाए गए तथा आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया । प्राचार्य प्रो पी के उच्छावर ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए अधिक से अधिक पात्र छात्राओं से छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो भारती जमरा ने किया ! कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो सुरेश चन्द्र भाभर, प्रो भूरसिंह निगवाल प्रो कोमल बारिया, प्रो जितेन्द्र नायक प्रो हिमांशु मालवीया प्रो मध्य प्रदेश सिंह तथा महाविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष की समस्त छात्राएं उपस्थित रही!











