ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर दोषी को दंडित कराने की सार्थक कार्यवाही करते हुए पिछले 12 दिन मे समस्त न्यायालय मे विचाराधीन 158 प्रकरण का निराकरण कर 75 प्रकरण मे दण्डादेश किया गया*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर दोषी को दंडित कराने की सार्थक कार्यवाही करते हुए पिछले 12 दिन मे समस्त न्यायालय मे विचाराधीन 158 प्रकरण का निराकरण कर 75 प्रकरण मे दण्डादेश किया गया*

*तीन आरोपी को आजीवन करावा एवं अर्थ दंड से किया गया दण्डित*

*09 आरोपी को एक 06 माह से 01 वर्ष तक के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से किया गया दण्डित।*

*कुल 64 प्रकरण मे आरोपी को 500₹ से 17500₹ तक के अर्थ दंड एवं न्यायालय उठने तक के दंड से किया गया दण्डित।*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार जिले कि समस्त न्यायालय मे विचाराधीन गंभीर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध एवं अन्य प्रकरण के निराकरण कराने अभियोजन अधिकारी से लगातार समन्वय कर न्यायालय द्वारा जारी समन/ वारंट कि समय पर तामिल कर साक्षी को उपस्थित करवाकर प्रकरण का निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम मे पिछले 12 दिन मे 158 प्रकरण का माननीय न्यायालय द्वारा निराकरण कर निर्णय आदेश जारी किया गया जिनमे :-

*हत्या के तीन प्रकरण*:-

(01) *थाना पंधाना* के अपराध मे घर मे घुसकर हत्या करने के आरोप मे आरोपी सैयद अख्तर अली को आजीवन कारावास एवं 62000₹ के अर्थ दंड एवं आरोपी शाहबाज को 20,000₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

(02) *थाना मान्धाता* के अपराध मे आरोपी अभिषेक शर्मा को हत्या करने के अपराध मे आजीवन कारावास एवं 10000₹ अर्थ दंड, हत्या करने घर मे घुसने के अपराध मे 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000₹ अर्थ दंड एवं उपहती कारित करने घर मे घुसने के आरोप मे 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

(03) *थाना खालवा* के अपराध मे हत्या करने वाले आरोपी मोहन उर्फ़ मोहनसिंह को आजीवन कारावास एवं 10000₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

*NDPS एक्ट के तीन प्रकरण*:-

(04) *थाना कोतवाली* के अपराध मे अवैध मादक पदार्थ के कारोबार मे संलिप्त आरोपी शुभम को 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000₹ अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

(05) *थाना कोतवाली* के अपराध मे अवैध मादक पदार्थ के कारोबार मे संलिप्त आरोपी राजा को 02 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया।

(06) *थाना जावर* के अपराध मे अवैध मादक पदार्थ के कारोबार मे संलिप्त आरोपी गणपत को 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000-2000₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

*महिला सम्बन्धी दो गंभीर अपराध*:-

(07) *थाना पंधाना* के अपराध मे नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी विनोद को 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 6000₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

(08) *थाना नर्मदा नगर* के अपराध मे नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी दुर्गेश को आईपीसी कि धारा मे 05 वर्ष के कठोर कारावास एवं पॉक्सो एक्ट मे 20-20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1000-1000₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

*अन्य अपराध मे*:-

(09) *थाना कोतवाली* के अपराध मे अवैध रूप से पैसे कि मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी रितेश उर्फ़ भय्यू को 01 वर्ष के सश्रम करावाश एवं 500-500₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

(10) *थाना AJK* के अपराध मे अप्रतिक कृत्य करने वाले आरोपी विनोद उर्फ़ चूहा को 06 माह के कारावास एवं 100₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

(11) *थाना जावर* के अपराध मे मारपीट करने वाले आरोपी रामलाल कनाड़े को 06 माह के सश्रम कारावास एवं 5000-5000₹ के अर्थ दंड से दण्डित किया गया।

इसके अतिरिक्त कुल 22 साधारण मारपीट, 03 प्रकरण मे यातायात नियम कि अव्हेलना करने एवं 39 अन्य अपराध मे माननीय न्यायालय द्वारा आदेश पारित करते हुए 500₹ से 17500₹ तक के अर्थ दंड एवं न्यायालय उठने तक कि सजा के दंड से दण्डित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!